इंडियन टेलीविज़न का सबसे एंटरटेनिंग और कॉन्ट्रोवर्शियल शो, बिगबॉस एक बार फिर आने को तैयार है। पिछले सीज़न, यानी बिगबॉस 13 की सक्सेस के बाद फैंस बिगबॉस 14 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। और अब उनका ये इंतज़ार जल्द ही ख़त्म होने वाला है, क्योंकि शो के होस्ट, सलमान खान जल्द ही शो की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान सितम्बर से बिगबॉस 14 की शूटिंग शुरू करेंगे, और अभी टीम ने कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करना और उनसे बात करना शुरू कर दिया है।
मुंबई मिरर के एक सोर्स ने इस बात का खुलासा किया।
सोर्स ने कहा –
हाँ, सलमान तैयार हैं और शो 2 महीने में शुरू हो जाएगा। हमने पार्टिसिपेंट्स से बात करना शुरू कर दिया है, उनमें से पॉपुलर टीवी एक्टर विवियन डिसेना, निया शर्मा और शेखर सुमन के एक्टर बेटे अध्ययन सुमन के ऑनबोर्ड होने की उम्मीद की जा रही है।
तो पढ़ा आपने? आपकी फेवरेट नागिन यानी निया शर्मा, एक्टर विवियन डिसेना और अध्ययन सुमन को बिगबॉस 14 के लिए अप्रोच किया गया है। अब देखना ये है के ये तीनों एक्टर्स शो के लिए ऑनबोर्ड होते हैं या नहीं।
बात करें पिछले सीज़न की, तो बिगबॉस 13 अब तक का सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाला सीज़न तो बना ही था, उसी के साथ ये सबसे लम्बा चलने वाला सीज़न भी बन गया था। ये सीज़न करीब 5 महीने तक चला था। 29 सितम्बर 2019 में शुरू हुआ था और 15 फरवरी को खत्म हुआ था। बिगबॉस 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला ले गए थे, असीम रियाज़ दूसरे नंबर पर आए थे और शहनाज़ गिल सेकंड रनर अप बनी थी।
अब देखना ये है के क्या सीज़न 14 पिछले सीज़न की बराबरी कर पाएगा, आपको क्या लगता है ?
The post निया शर्मा, अध्ययन सुमन और विवियन डिसेना आ सकते हैं बिगबॉस 14 में नज़र is copyright of MissMalini.
from MissMalini https://ift.tt/2DE1EVr
via IFTTT

No comments:
Post a Comment