पार्थ समथान के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद कसौटी ज़िन्दगी के समेत 3 और बालाजी के शोज़ की शूटिंग रोक दी गई - Breaking Reporter

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 14, 2020

पार्थ समथान के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद कसौटी ज़िन्दगी के समेत 3 और बालाजी के शोज़ की शूटिंग रोक दी गई

Kasauti Zindagi Kay, (Source: Instagram | @parth_erica_love_story.anupre)

कोरोनावायरस ने हम सभी की ज़िन्दगियों को हिलाकर रख दिया है। हाल ही में हमें खबर मिली थी के बच्चन परिवार में जया बच्चन जी को छोड़ कर सभी लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इस खबर से हमें काफी शॉक लगा था। इस बात को ज़्यादा समय भी नहीं हुआ था के अगली ही सुबह, कसौटी ज़िन्दगी की के अनुराग बासु, यानी पार्थ समथान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया के वो कोरोना पॉज़िटिव हैं। पार्थ के पॉज़िटिव होने से काफी लोगों के इन्फेक्टेड होने का खतरा हो सकता था, क्योंकि वो अभी कसौटी की शूटिंग कर रहे हैं। और इसलिए उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा के 10 दिन में जो भी उनके आस पास आया है वो अपने आप को टेस्ट करवा ले।

पार्थ के पॉज़िटिव होने की खबर के तुरंत बाद ही मुंबई के क्लिक निक्सन स्टूडियो (साकी नाका) में हो रही कसौटी की शूटिंग को रुकवा दिया गया था, और कसौटी की पूरी कास्ट और क्रू को टेस्ट के लिए भेजा गया। अब खबर मिली है के सबकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बालाजी के 3 और शोज़ की शूटिंग रुकवा दी जा चुकी है। टैली चक्कर  की रिपोर्ट्स की मानें तो कसौटी के साथ साथ बालाजी के तीन और शोज़, कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य और पवित्र भाग्य की शूटिंग भी रुकवा दी गई और कास्ट और क्रू को घर भेज दिया गया।

सुनने में आया है के कास्ट और क्रू की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए शूटिंग कुछ दिन तक शुरू नहीं होगी।

वी विश पार्थ, और कोरोनावायरस से लड़ रहे सभी लोग जल्दी से ठीक हो जाएँ।

The post पार्थ समथान के कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद कसौटी ज़िन्दगी के समेत 3 और बालाजी के शोज़ की शूटिंग रोक दी गई is copyright of MissMalini.



from MissMalini https://ift.tt/2WkNsHE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here