सुशांत सिंह राजपूत के जाने के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने लिखा इमोशनल नोट, कहा “खोए हुए 30 दिन हुए हैं लेकिन प्यार ज़िन्दगी भर रहेगा” - Breaking Reporter

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने लिखा इमोशनल नोट, कहा “खोए हुए 30 दिन हुए हैं लेकिन प्यार ज़िन्दगी भर रहेगा”

Rhea Chakraborty, Sushant Singh Rajput, (Source: Instagram | @rhea_chakraborty)

सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए आज पूरा 1 महीना हो गया है। लेकिन हम सभी को उनकी कमी आज भी महसूस होती है। हम उनको सिर्फ उनकी फिल्में और शोज़ के ज़रिये जानते थे, पर फिर भी ऐसा लगता है वो हमारे बहुत करीब थे। उनके करीबी लोगों पर क्या बीत रही है ये हम सोच भी नहीं सकते। सुशांत के जाने के 30 दिन बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद करते हुए एक हार्टफेल्ट नोट लिखा।

रिया ने लिखा –

अभी भी अपने इमोशंस का सामना करने के लिए स्ट्रगल कर रही हूँ। दिल में एक नंबनेस है। तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताकत पर भरोसा दिलाया। ये सिखाया के कैसे एक सिंपल मैथेमैटिकल इक्वेशन ज़िन्दगी का मतलब समझाती है। मैं तुमसे वादा करती हूँ के मैंने तुमसे हर रोज़ कुछ सीखा है। मैं कभी ये विश्वास नहीं कर पाऊँगी के तुम अब नहीं हो। मुझे पता है के अब तुम ज़्यादा पीसफुल जगह पर हो। चाँद, तारे और गैलेक्सी ने अपनी बाहें खोल कर एक बेहतरीन फिज़िसिस्ट को अपनाया होगा। एम्पैथी और जॉय से भरपूर, तुम एक शूटिंग स्टार को भी जगमगा सकते थे, और अब तुम एक शूटिंग स्टार बन चुके हो। मेरे शूटिंग स्टार, मैं तुम्हारा इंतज़ार करुँगी, और तुम्हे वापस लाने की विश मांगूँगी।

इसके आगे रिया ने लिखा –

तुम वो सभी थे जो एक खूबसूरत इंसान हो सकता है, सबसे बेहतरीन अजूबा जो दुनिया ने देखा है। मेरे वर्ड्स हमारे प्यार को एक्सप्रेस नहीं कर सकते हैं। मुझे लगता है तुमने ये बिलकुल सही कहा था के ये हम दोनों के परे है। तुमने हर चीज़ को खुले दिल से चाहा और अब तुमने मुझे ये दिखा दिया के प्यार सच में एक्सपोनेंशियल है।

इसके आगे रिया ने लिखा के सुशांत को खोए हुए 30 दिन हो गए हैं लेकिन प्यार ज़िन्दगी भर रहेगा।

यहाँ देखिये –

स्टे स्टॉन्ग रिया।

The post सुशांत सिंह राजपूत के जाने के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने लिखा इमोशनल नोट, कहा “खोए हुए 30 दिन हुए हैं लेकिन प्यार ज़िन्दगी भर रहेगा” is copyright of MissMalini.



from MissMalini https://ift.tt/3iZedLi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here