कोविड-19 की वजह से लगभग 4 महीने तक डेली सोप्स की शूटिंग बंद थी। लेकिन कुछ ही समय पहले महाराष्ट्र गवर्मेंट ने शूटिंग शुरू करने की परमिशन देदी, जिसके बाद बहुत से मेकर्स ने गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए और सभी सेफ्टी मेज़र्स लेते हुए शोज़ की शूटिंग शुरू कर दी। इन्ही शोज़ में से एक कसौटी ज़िन्दगी के भी था। कसौटी एक बार फिर शुरू होने पर फैंस बहुत ज़्यादा खुश थे, लेकिन उनकी ये ख़ुशी मायूसी में तब बदल गई जब उनके अनुराग बासु यानी पार्थ समथान को कोरोना हो गया।
पार्थ के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद कसौटी ज़िन्दगी के सहित बालाजी के 3 और शो, पवित्र भाग्य, कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य की भी शूटिंग रोक दी गई थी। गाइडलाइन्स के मुताबिक 3 दिन तक शूट इसलिए रोक दिया गया था ताकि इन तीन दिनों में पूरा सेट डिसइंफेक्टेड हो पाए और पूरे कास्ट और क्रू का टेस्ट हो पाए। और अब जब 3 दिन हो चुके हैं तो कसौटी की शूटिंग आज से शुरू होने वाली है। मुंबई मिरर के एक सोर्स ने इस बात का खुलासा किया।
सोर्स ने कहा –
मेकर्स शूट और डिले नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें फ्रेश एपिसोड्स के फ्लो की ज़रूरत है। करण पटेल और पूजा बैनर्जी पहले एक्टर्स में से होंगे जो आज से शूट स्टार्ट करेंगे। वहीं एरिका फर्नांडिस, जो लीडिंग लेडी प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाती हैं, वो हेल्थ कंडीशंस की वजह से घर से ही शूट करेंगी।
तो पढ़ा आपने, करण पटेल और पूजा बैनर्जी आज से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। आपका क्या कहना है इस बारे में ?
The post करण पटेल और पूजा बैनर्जी आज से करेंगे कसौटी ज़िन्दगी के की शूटिंग शुरू is copyright of MissMalini.
from MissMalini https://ift.tt/3jbpHvl
via IFTTT

No comments:
Post a Comment