सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद कईं बातों पर ऑनलाइन चर्चा होने लगी, इसी के साथ कईं सेलेब्रिटीज़ ऑनलाइन ट्रोलिंग और हरैसमेंट का भी शिकार बने। सोनम कपूर, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, अनन्या पांडे, रिया चक्रवर्ती और करण जोहर पर लोगों ने सबसे ज़्यादा ऊँगली उठाई। और अब रिया, जो सुशांत की गर्लफ्रेंड थी, उन्होंने ऑनलाइन हरैसमेंट पर अपनी आवाज़ उठाई है। आपको बता दूँ, रिया और महेश भट्ट की काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जिस वजह से लोग रिया को सुशांत का मर्डरर बोलने लगे। लेकिन ट्रोल करने वाले और हरैस करने वालों को ये नहीं पता होता है के उनके इस एक्शन का सामने वाले पर क्या असर होगा।
डेथ थ्रेट और मर्डरर कहलाने के साथ साथ रिया को रेप थ्रेट्स भी मिलने लगे। और आश्चर्य की बात ये है के ये थ्रेट एक औरत ने उन्हें दिए हैं। रिया को सोशल मीडिया पर एक लेडी ने कहा के अगर रिया सुसाइड नहीं करेंगी तो वो उनका रेप और मर्डर करवा देंगी। रिया ने उस लेडी के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए साइबर क्राइम वालों से मदद माँगी।
उन्होंने लिखा –
मुझे गोल्ड डिगर बोला गया मैं चुप रही। मुझे मर्डरर बोला गया मैं चुप रही। मुझे स्लट शेम किया गया मैं चुप रही। लेकिन मेरी चुप्पी ने तुम्हे ये हक़ कैसे दिया के तुम मुझे ये कहो के मैं सुसाइड नहीं करुँगी तो तुम मेरा रेप और मर्डर करवा दोगे। तुमने जो कहा है तुम्हे उसकी सीरियसनेस का अंदाजा भी है? ये क्राइम्स है, और लॉ के हिसाब से किसी को भी, मैं फिर कहती हूँ “किसी को भी इस तरह के टॉक्सिसिटी और हरैसमेंट का अधीन नहीं होना चाहिए “
इसी के साथ रिया ने साइबर क्राइम की मदद माँगी और कहा बहुत हुआ।
यहाँ देखिये पोस्ट –
आज के ज़माने में जहाँ वीमेन एम्पावरमेंट और वीमेन फॉर वीमेन की बात होती है, वहाँ एक औरत ही दूसरी औरत का रेप करवाने का कहे तो बहुत ही बुरा लगता है।
The post रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद मिले रेप थ्रेट पर उठाई आवाज़ is copyright of MissMalini.
from MissMalini https://ift.tt/30gtb75
via IFTTT

No comments:
Post a Comment